🛑 चाकसू
🎉 आज चाकसू में होगा प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह!
राजस्थान बोर्ड टॉपर उर्मिला रेगर होंगी विशेष आकर्षण
चाकसू, राजस्थान।
आज चाकसू में एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान बोर्ड की टॉपर उर्मिला रेगर को मुख्य प्रेरणास्रोत के रूप में आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले और राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे।
इसके अलावा मंच पर कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे, जिनमें सांसद मुरारीलाल मीणा, पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक परनामी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया और चाकसू क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामावतार बैरवा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
समारोह में चाकसू एवं आसपास के क्षेत्र की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
📸 कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।

