2 of 7
पहली बार नेताजी की तरह ही अखिलेश यादव मैनपुरी में अचानक लोगों के घर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से भी मुलाकात की। 14 नवंबर को डिंपल के नामांकन से पहले जहां अचानक अखिलेश यादव पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल बाल्मीकि, सतीश सिंह राठौर और विद्याराम यादव के घर पहुंच गए थे।
3 of 7
उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात कर अपनापन जताया था। वहीं, नामांकन के बाद शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर शारदानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्प भी अर्पित किए।
4 of 7
सैफई लौटते समय अखिलेश करहल में राहुल जैन और नेताजी के करीबी पूर्व एमएलसी सुभाष यादव के आवास पर भी गए। दोनों जगह उन्होंने कुल दो घंटे समय बिताया और लोगों से मुलाकात की।
5 of 7
इसके बाद 15 नवंबर को अखिलेश यादव बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के कटरा समान पहुंच गए थे। यहां उन्होंने एक विद्यालय में लोगों से मुलाकात की थी। ऐसे में कहीं न कहीं अखिलेश भी अब धरती पुत्र की तरह ही जमीन से जुड़ने की कोशिश में हैं। ये जुड़ाव उन्हें कहां ले जाएगा ये तो वक्त ही तय करेगा।

