मिलावट पर कड़ा प्रहार: रितिका एंटरप्राइजेज के गोदाम से 3045 किलो खाद्य सामग्री सीजमिलावट पर कड़ा प्रहार: रितिका एंटरप्राइजेज के गोदाम से 3045 किलो खाद्य सामग्री सीज

pnpandey

मिलावट पर कड़ा प्रहार: रितिका एंटरप्राइजेज के गोदाम से 3045 किलो खाद्य सामग्री सीज

बांसवाड़ा। मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रितिका एंटरप्राइजेज के श्याम कॉलोनी स्थित गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें 3045 किलो खाद्य सामग्री जब्त कर सात सैंपल लिए गए। इससे पहले सोमवार को दुकान पर कार्रवाई करते हुए 2525 किलो घी व अन्य खाद्य पदार्थों को सीज किया गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेदमल टेलर ने बताया कि जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस की सहायता से गोदाम में छानबीन की गई, जहां महान घी, सिंपली फ्रेश रिफाइंड सोयाबीन तेल, नंदनी ब्रांड मिल्क फल्यू, श्रीजी गोल्ड वेजफेट और जैमिनी वनस्पति घी के सैंपल लिए गए। इससे पहले सोमवार को रातीतलाई स्थित दुकान से एवरग्रीन, नंदनी, राग वनस्पति, जैमीनी और श्रीजी ब्रांड के घी के सात सैंपल लिए गए थे।

अब तक कुल 5570 किलो खाद्य सामग्री सीज की जा चुकी है। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि मिलावट पाई जाती है तो जब्त किए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया जाएगा। प्रशासन शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत ऐसे छापे लगातार जारी रखेगा ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।मिलावट पर कड़ा प्रहार: रितिका एंटरप्राइजेज के गोदाम से 3045 किलो खाद्य सामग्री सीज
बांसवाड़ा। मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रितिका एंटरप्राइजेज के श्याम कॉलोनी स्थित गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें 3045 किलो खाद्य सामग्री जब्त कर सात सैंपल लिए गए। इससे पहले सोमवार को दुकान पर कार्रवाई करते हुए 2525 किलो घी व अन्य खाद्य पदार्थों को सीज किया गया था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेदमल टेलर ने बताया कि जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस की सहायता से गोदाम में छानबीन की गई, जहां महान घी, सिंपली फ्रेश रिफाइंड सोयाबीन तेल, नंदनी ब्रांड मिल्क फल्यू, श्रीजी गोल्ड वेजफेट और जैमिनी वनस्पति घी के सैंपल लिए गए। इससे पहले सोमवार को रातीतलाई स्थित दुकान से एवरग्रीन, नंदनी, राग वनस्पति, जैमीनी और श्रीजी ब्रांड के घी के सात सैंपल लिए गए थे।
अब तक कुल 5570 किलो खाद्य सामग्री सीज की जा चुकी है। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि मिलावट पाई जाती है तो जब्त किए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया जाएगा। प्रशासन शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत ऐसे छापे लगातार जारी रखेगा ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Share This Article
Leave a Comment