18 अप्रैल को होने वाली NEET PG 2021 मेडिकल प्रवेश परीक्षा टली

pnpandey

18 अप्रैल को होने वाली NEET PG 2021 मेडिकल प्रवेश परीक्षा टली

नई दिल्‍ली। 18 अप्रैल को होने वाली NEET-PG मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार शाम ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि NEET-PG परीक्षा 2021 को फिलहाल के लिए स्‍थगित किया जा रहा है। परीक्षा की अगली तारीख का ऐलान जल्‍द किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे नहले NEET-PG परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। MBBS डॉक्‍टरों के एक समूह ने इस संबंध में याचिका दाखिल की थी जिसमें 18 अप्रैल को होनी वाली NEET-PG परीक्षा को टालने की मांग की गई थी। इसके पीछे कोरोना वायरस महामारी की बेकाबू होते संक्रमण को कारण बताया गया था।

18 अप्रैल को होने वाली NEET-PG मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित

याचिका में कहा गया था कि कोरोना रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्‍टर्स शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने के लिए मजबूर करना हजारों लोगों के जीवन को संकट में डालने के बाराबर होगा। याचिका में सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षा टाले जाने के फैसले को हवाला दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment