मतगणना स्थल पर उड़ाई गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
May 3 2021
- प्रसासनिक अधिकारियों ने कर रखे थे पुख्ता इंतजाम
- प्रत्येक ब्लॉक में उमड़ी कई प्रत्यशियों के समर्थकों की भीड़
आगरा (खबरें खटा खट सीमा आगरा संवाददाता )। आगरा में हुए पंचायत चुनावों के मतदान के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करवाई गई। मतगणना को लेकर पहले से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम कर रखे थे लेकिन मतगणना शुरू होते ही कई प्रत्यशियों के समर्थक मतगणना स्थल को घेर कर खड़े हो गए जिसके चलते शोसल डिस्टेंसिन की खूब धज्जियां उड़ाई गई।
रविवार को मंडी समिति में पंचायत चुनावों की मतगणना के दौरान जिला पंचायत व ग्राम प्रधानों पद के प्रत्याशियों के समर्थकों ने सुबह से ही मंडी समिति में आना शुरू कर दिया था। इस दौरान मतगणना को लेकर पुलिस व प्रसासनिक अधिकारियों ने भी कोविड .19 को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए थे लेकिन गांव की सरकार बनने से पहले ही अधिकारियों के इंतजाम की धज्जियां उड़ गई। मतगणना शुरू होते ही सैकड़ो ग्रामीडो की भीड़ ने मंडी समिति में अपना डेरा जमा लिया था न तो किसी के चेहरों पर मास्क लगा हुआ था और न ही किसी ने शोसल डिस्टेंसिन का पालन किया बस सभी लोग अपने प्रत्याशियों के परिणाम जानने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की ग्रामीडो व मीडियाकर्मियों से भी कई बार नोक-झोक हुई इस नोकझोक के बीच कई बार मंडी समिति में भगदड़ मच गई थी जिसके चलते कई बार पुलिस व प्रसासनिक अधिकारियों को दौड़ लगानी पड़ी। वही स्थिति का जायजा लेने के लिए एसएसपी मुनिराज भी अपने काफिले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निकल पड़े जहां उन्होंने सभी मतगणना स्थलों का जायजा लेने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिशा निर्देश भी दिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने के बाद एसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना हरीपर्वत पहुँचकर लॉकडाउन का उलंघन करने वालो के लोगो को रोक उनके वाहनों के चालान भी करवाए वही देर शाम तक पंचायत चुनावों के पूर्ण रूप से परिणाम नही आ सके।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में रात 9 बजे तक 288 पदों का परिणाम घोषित हो सका। जिनमें 140 ग्राम प्रधान, 104 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 104 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्ड की मतगणना में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। जिला पंचायत में 587 उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी है।
जिले में 15 स्थानों पर मतगणना की जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना दो घंटे की देरी से दस बजे शुरू हो सकी। सुबह ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ने से कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हो गया। मतगणना स्थल के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया। जिला प्रशासन ने रात 9 बजे तक 288 पदों पर परिणाम घोषित किए हैं।
निर्विरोध जीते 6448 उम्मीदवार
पंचायत के 11178 पदों पर चुनाव होना था। जिनमें 6448 उम्मीदवार पहले ही बिना लड़े निर्विरोध जीत चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 9180 पदों में 6408 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 690 पदों में दो उम्मीदवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1257 पदों पर 83 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं। एकल नामांकन होने के कारण इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया है।

11178 पदों में 15 अप्रैल को 2417 पदों के लिए मतदान हुआ था। रविवार को मतों की गणना की गई। जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 504 पदों पर 44 प्रत्याशी जीत चुके हैं। यहां 460 पदों का परिणाम शेष है। इसी तरह प्रधान के 688 पदों में से 140 पर फैसला हो चुका है। 548 प्रधानों का परिणाम आना बाकी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1174 पदों में 104 पदों की मतगणना हो सकी है। यहां 1070 पदों पर परिणाम सोमवार को जारी होगा।
सीकरी में जीते सबसे ज्यादा 22 प्रधान
15 ब्लॉक की 688 ग्राम पंचायतों की मतगणना में सबसे ज्यादा 22 प्रधान फतेहपुर सीकरी में जीते हैं। यहां 56 पंचायत हैं। शमसाबाद में 13, फतेहाबाद और जगनेर में 12-12, बाह और जैतपुरकलां में 11-11, खेरागढ़ में 10 प्रधानों समेत 140 प्रधान विजयी घोषित हुए हैं।
51 जिला पंचायत वार्ड में कांटे की टक्कर
जिला पंचायत सदस्य के 51 वार्ड में 587 उम्मीदवारों के बीच मतगणना जारी है। रात 9 बजे तक किसी वार्ड का परिणाम घोषित नहीं हो सका। भाजपा समर्थित बबीता चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी, पूर्व सांसद की बहू और एक पूर्व विधायक की बेटी रात 9 बजे तक रुझान में आगे चल रहीं थीं।



