राजकार्य में बाधा एवं पथराव करने के आठ आरोपी गिरफ्तारदानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

pnpandey
बांसवाड़ा. दानपुर थाना पुलिस ने एक युवक की मौत पर हत्या का आरोप लगाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के राजकार्य में बाधा डालने और पथराव करने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 16 जनवरी को मकनपुरा खोरापाड़ा में एक युवक अनिल की मौत होने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। परिजन शव लेकर गए, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया और कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लाश को इनके घर जाकर जलाएंगे। साथ ही उन्होंने पांच लाख रुपए का मौताणा भी मांगा। थानाधिकारी रमेशचंद्र मय जाब्ते ने काफी समझाइश की, किंतु मृतक अनिल के परिजन नही माने। पुलिस के अनुसार लालूराम मईडा के नेतृत्व में हाथों में लठ व पत्थर लिए लोगों ने रोड पर पत्थर आडे रखकर मार्ग बाधित कर दिया। पुलिस जाब्ते पर भी पत्थर फेंकने लगे। साथ ही कहने लगे कि जब तक पांच लाख रुपए नहीं दिलाए जाएंगे, पुलिस को भी नहीं जाने देंगे। पुलिस ने घटना की मोबाइल से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की। काफी समझाइश करने पर लालूराम व मृतक के परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार किया। बाद में थानाधिकारी ने लालूराम के नेतृत्व में लोगों पर हाथों में लाठी-पत्थर लेकर मौताणे के रूप में पैसे मांगने, लाश का 25 घंटे बाद दाह संस्कार करने, कोविड-19 की पालना नहीं करने, सड़क पर पत्थर डालकर अवरूध करने, राजकार्य में बाधा डालने, पथराव व तोड़फोड़ की रिपोर्ट कायम की।
इस मामले में अनुसंधान के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी रमजु पुत्र धीरजी मईडा, संजू उर्फ संजीव पुत्र फणिया मईडा, गोता पुत्र मांगीया उर्फ मांगुडा मईडा, कालु पुत्र कचरू मईडा, बगदीराम पुत्र वेस्ता मईडा, कनेश उर्फ कामीश पुत्र नगजी मईडा, मानसिंह पुत्र धीरजी मईडा एवं रामेश्वर पुत्र भाणजी मईडा निवासी खोरापाडा मकनपुरा को गिरफ्तार किया। पूर्व में सात आरोपी गिरफ्तार किए थे। पुलिस टीम में थानाधिकारी गजवीरसिंह, हेड कांस्टेबल पारचंद, कांस्टेबल भागचंद, ईश्वरसिंह व सुखलाल सम्मिलित रहे।
Share This Article
Leave a Comment