प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे

pnpandey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चेन्‍नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री तथा कई गणमान्‍य व्‍यक्तियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय शतरंज मास्टर्स और ग्रैंड मास्टर्स शामिल होंगे।

भारत के पहले फिडे कोच और प्रशिक्षक डॉ. एबेनेज़र जोसेफ ने अपोलो अस्पताल में शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें अस्पताल के डॉक्‍टरों ने भाग लिया। आठ हजार से अधिक जनजातीय समुदाय के बच्चों ने भी शतरंज खेला।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओलम्पियाड का आयोजन चेन्‍नई में होने से उन्‍हें प्रसन्‍नता हो रही है। उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए चेन्‍नई हवाई अडडे पर बेहतर व्‍यवस्‍था करने के लिए अधिकारियों की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment