नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

pnpandey

नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

 

तोक्‍यो ओलिम्पिक में स्‍वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने कल रात दूसरे थ्रो में 88 दशमलव चार-चार मीटर भाला फेंककर डायमंड लीग ट्रॉफी जीत ली।

चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज 86 दशमलव नौ-चार मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 83 दशमलव सात-तीन मीटर भाला फेंका और वे तीसरे स्थान पर रहे

Share This Article
Leave a Comment