ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने पहले वनडे मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को छह विकेट से रौंद दिया है. डेविड मलान का नाबाद शतक बेकार चला गया. वनडे कप्तान के रूप में पैट कमिंस ने एक सफल शुरुआत की.
एगर ने रोका डेविड मलान का छक्का
एश्टन एगर ने इंग्लैंड की पारी के दौरान उनके आज के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज डेविड मलान के कड़क शॉट को छक्का जाने बताया. यह लगभग असंभव था और जिसने भी इसे देखा वह एगर की तारीफ किये बिना नहीं रह सका. कई लोगों ने इसे सदी का बेहतरीन फिल्डिंग करार दिया. यह घटना पैंट कमिंस की फेंगी गेंद पर घटी. एगर ने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह कारनामा किया.
एश्टन एगर ने हवा में जाकर शतक जड़ने वाले डेविड मालन के छक्के को रोक दिया. पेसर ने मलान के लिए एक शॉर्ट गेंद फेंकी थी. मलान तब तक 131 रन बना चुके थे. उन्होंने इस गेंद को डीप मिडविकेट पर जोरदार तरीके से पुल किया. गेंद काफी तेज गति से हवा में छक्के के लिए बढ़ चली. एगर ने रस्सियों के ऊपर पूरी ताकत और टाइमिंग के साथ छलांग लगायी. उन्होंने गेंद को अपने बाएं हाथ से पकड़ा और हवा में रहते हुए उसे वापस मैदान की ओर उछाल दिया.हवा में उड़कर बचाया छक्काडेविड मालन के करियर की नाबाद 134 रन की पारी बेकार चली गयी, क्योंकि इंग्लैंड छह विकेट से मैच हार गया. मेलबर्न में टी20 विश्व कप जीतने के चार दिन बाद, इंग्लैंड 14वें ओवर में 66-4 पर सिमट गया. पैट कमिंस (3-62) की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक ने नयी गेंद से आग उगलर. उसके बाद फिल्डिंग में भी काफी जान देखने को मिला. जबकि इसके विपरित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी

