चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसी ही दोनों राष्ट्रीय पार्टियां अपनी सत्ता बनाने में पुरजोर प्रयास में जुट चुकी है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस योजनाओं के माध्यम से सरकार रिपीट करने में जुटी है तो वहीं बीजेपी की तरफ से सरकार को घेरा जा रहा है. इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी का *”नहीं सहेगा राजस्थान ” अभियान के तहत आज राजस्थान की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार के शासन में आदिवासी,दलित समाज पर हो रहे हैँ अत्याचार के विरुद्ध आज भारतीय जनता पार्टी मंडल छोटी सरवन के सक्ति केंद्र घोड़ी तेजपुर और कुंडल में विरोध प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि संगठन के जिला प्रभारी दिनेश जी भट्ट रहे विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम के संयोजक जिला परिषद सदस्य राजेश जी कटारा सहस्योजक पूर्व प्रधान धीरजमल जी गणावा, जिला परिषद सदस्य हकरु भाई मईडा पूर्व राज्य मंत्री दलीचंद जी मईडा, पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह जी रावत,st मोर्चा अध्यक्ष परमेश्वर जी मईड़ा,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह जी मईडा ने की
*पार्टी नेताओं राजेश कटारा जिला परिषद सदस्य ने कहा कि राजस्थान की जनता की परेशानियां कैसे दूर करेंगे जब खुद की पार्टी के नेताओं की आपस में नहीं बन रही है. एक दूसरे पर कैसे मारपीट कर रहे हैं. सरकार खुद दो गुटों में बंट चुकी है. वहीं राहत की बात करें तो एक तरफ बिजली की यूनिट फ्री देने का वादा किया जा रहा है और दूसरी तरफ सरचार्ज बढ़ा दिए. अपराध इस कदर बढ़ गया है कि काबू में नहीं आ रहा है. राजस्थान के बेरोजगार युवाओं की स्थिति तो पूरा देश जनता है कि उनकी साथ कैसा धोखा हुआ. अब इस सरकार के दिन पूरे हो गए हैं.इस कार्यक्रम में
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश मईड़ा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामलाल मईडा,महामंत्री रामलाल मईडा,मनसुख मईड़ा, पारस यादव,नारायणलाल मईड़ा,संकर रावल ,देवीसिंह मईड़ा,उपाध्यक्ष लालचंद मईड़ा,जगदीश कटारा, रामा यादव,भवानीसंकर मईडा,हिरजी भाई महामंत्री सोहनलाल निनामा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन मंडल महामंत्री प्रेमसिंह भाटी ने किया सभी ने अपने अपने तरीके से कांग्रेस की आलोचना की

