यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जोधपुर की तरह दंगाई अगर यूपी की सड़कों पर तलवारें लेकर निकलते, तो मेरा बुलडोजर उन्हें रौंद देता.

pnpandey

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जोधपुर की तरह दंगाई अगर यूपी की सड़कों पर तलवारें लेकर निकलते, तो मेरा बुलडोजर उन्हें रौंद देता.

गहलोत सरकार पर बरसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

जोधपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ सरदारपुरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करते हुए जोरदार सरकार पर जुबानी हमला किया. योगी ने कहा कि जोधपुर में जालौरील गेट के दंगों में दंगाई तलवारें लेकर सड़कों पर निकले थे. अगर ऐसा यूपी में होता, तो मेरा बुलडोजर दंगाइयों को रौंद देता.

कांग्रेस की प्रदेश सरकार की विफलताएं बताते हुए उन्होंने लोगों से कहा इन पांच सालों में राजस्थान ने अराजकता, अव्यवस्था झेली है. कांग्रेस के कारण राजस्थान कर्फ्यू, गुंडागर्दी व दंगों से कहरा रहा है. कांग्रेस ने हमेशा समस्या ही दी है. जबकि मोदी के नेतृत्व ने समाधान दिया है. भाजपा ने हमेशा आस्था का सम्मान किया है. कांग्रेस ने हमारी आस्था का भी सम्मान नहीं किया. 2014 तक कांग्रेस के नेता बोलते थे कि देश के सभी संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, तो हमारे किसान, पिछड़े, अनुसूचित जाति व अन्य लोग कहां जाएंगे. योगी ने कहा कि जोधपुर के लोगों को जालौरी गेट के दंगे नहीं भूलने चाहिए. जब लोग तलवारें लेकर सड़कों पर निकले थे. अगर यह यूपी होता, तो मेरा बुलडोजर ऐसे दंगाइयों को रौंद देता.

22 जनवरी को अयोध्या आने का न्यौता: योगी ने कहा कि हमने पहले नारा दिया था ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’. तब कांग्रेसी हम पर हंसा करते थे. किसी को विश्वास नहीं था. ऐसा कभी होगा. लेकिन आज भव्य मंदिर बन रहा है. 500 साल बाद राम लला 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान होंगे. उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से आग्रह करता हूं कि वे जोधपुर के राम भक्तों को अयोध्या लाने की व्यवस्था करें. साथ ही उन्होंने मंच पर मौजूद सरदारपुरा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर शहर से अतुल भंसाली व सूरसागर से देवेंद्र जोशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए प्रत्याशियों से कहा कि वे अयोध्या जरूर आएं.

योगी को देखने उमड़ी भीड़: सरदारपुरा के पावटा सी रोड पर मटकी चौराहा पर आयोजित इस सभा के लिए सुबह से ही लोगों में क्रेज नजर आया. बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची. योगी आदित्यनाथ की एक झलक देखने के लिए लोग उमड़े. सभा के बाद में लोग योगी के कटआउट लेकर लहराते नजर आए. सभा को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तरकाशी के सांसद अजय टमटा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

 

Share This Article
Leave a Comment