उत्तर प्रदेश का आज बजट सत्र था इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण दिया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष को राजनीति करने के लिए जमकर लताड़ा।

pnpandey

उत्तर प्रदेश का आज बजट सत्र था इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण दिया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष को राजनीति करने के लिए जमकर लताड़ा। विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बयान जारी कर कहा था कि चुनाव के के बाद बहुत से लोगों की गर्मी शांत कर देंगे।

जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। तब योगी आदित्यनाथ ने साफ़ तोर पर कहा था कि वो इसका जवाब चुनाव के बाद देंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान आज एक बार फिर सीएम योगी अपने तेवर में नज़र आए। कानून-व्‍यवस्‍था पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बहुत लोगों ने गर्मी दिखाने की कोशिश की लेकिन उनकी गर्मी शांत हो गई है।

अखिलेश यादव ने सदन में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूपी महिला अपराध में सबसे आगे है। उन्‍होंने सवाल उठाया कि क्‍या उत्‍तर प्रदेश के थाने अराजकता का केंद्र बन जाएंगे। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहुा कि आखिर सरकार अपराध को लेकर गंभीर क्‍यों नहीं दिखती।

इस पर सीएम योगी ने कहा कि अपराध किसी के भी साथ हो वो अक्षम्‍य है। खासकर महिला सम्‍बन्‍धी अपराधों के मामले में सरकार पूरी गंभीरता के साथ अपराधियों के खिलाफ कठोरतापूर्वक कार्रवाई कर रही है। ये भाजपा की सरकार है।

सीएम योगी ने आज लाउडस्‍पीकर पर भी विधानसभा में अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास लगातार शिकायतें आती थीं। नवजात शिशुओं की माताओं , विद्यार्थियों , बुजुर्गों की ओर से। आज एक लाख से भी अधिक लाउडस्‍पीकर या तो उतारे गए हैं या उनकी आवाज मद्धिम कर दी गई है। प्रदेश में अलविदा की नमाज भी सड़कों पर नहीं हुई। ईद पर कोई अराजकता नहीं हुई। शांति और सौहार्द से पर्व और त्‍योहार मनाए गए। सीएम योगी ने उन धर्मगुरुओं का अभिनंदन किया जिन्‍होंने शांति व्‍यवस्‍था में अपना योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment