प्रलोभन देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

pnpandey

प्रलोभन देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

 : 58 वर्षीय रामू उर्फ रविंद्र कुमार वंशकार समोसा खिलाने के बहाने बुलाया था, मां नहीं है, पड़ोसन को पेट देखकर आशंका हुई।

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी को समोसा खिलाने का प्रलोभन देकर एक प्रौढ़ ने दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। जिसके बाद स्वजनों ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित ने मुंह बंद रखने की हिदायत दे भाग गया था

जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र के ही 58 वर्षीय रामू उर्फ रविंद्र कुमार वंशकार निवासी न्यू बस स्टैंड पानी टंकी के पास ने लगभग पांच माह पहले एक किशोरी को समोसा खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और उसे शूकर पालने वाले बाड़े के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किशोरी को मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। किशोरी की मां नहीं है और किशोरी की पड़ोसन को उसका पेट देखकर आशंका हुई और उसके बाद पूछताछ ने किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment