जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सीएनजी गैस टैंकर में हुए धमाके में बड़ा हादसा हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत SMS अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटनास्थल का निरीक्षण करने की घोषणा की। हादसे में 20 से अधिक गाड़ियां जल गईं और हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। अब तक 10 झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

