मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी से लिए ढाई करोड़ रुपये ,सपा नेताओं ने ही लगाए गंभीर आरोप !

pnpandey

मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी से लिए ढाई करोड़ रुपये ,सपा नेताओं ने ही लगाए गंभीर आरोप !

  Sat, 3 Jul 2021 

  
न
मुरादाबाद,- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में घमासान चरम पर है। सपा के पूर्व जिला महासचिव संजीव यादव ने चार दिन पहले हटाए गए निवर्तमान जिलाध्यक्ष जय वीर सिंह यादव पर ढाई करोड रुपए में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की डील करने का अप्रत्यक्ष आरोप लगाया है।
बुद्धि विहार में अपने निवास पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन ना हो पाने का ठीकरा जयवीर सिंह यादव के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि जयवीर सिंह यादव चाहते ही नहीं थे कि  पार्टी प्रत्याशी का नामांकन हो, जिसके चलते वह खास रणनीति के तहत छह सदस्यों को लेकर भाजपा से जा मिले और चर्चा है कि इसके लिए उन्होंने ढाई करोड रुपए की डील की है। जबकि वरिष्ठ सपा नेता मुकेश यादव ने जय वीर सिंह यादव पर किसी भी यादव नेता को आगे ना बढ़ने देने के आरोप लगाए। दोनों ने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
इससे पूर्व सपा नेताओं में गुरुवार को मारपीट हो गई थी। सर्किट हाउस में भिड़े सपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और कानपुर नगर के विधायक अमिताभ बाजपेयी की मौजूदगी की भी परवाह नहीं की। हाथापाई कर रहे लोगों को नेता प्रतिपक्ष के साथ आए विधायक ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था।
Share This Article
Leave a Comment