संबित पात्रा के बयान पर डिप्टी सीएम सिसोदिया का हमला, कहा- बीजेपी अपने दफ्तर में बैठकर बनाती है झूठी रिपोर्ट

हमने ऑडिट कमेटी के कई सदस्यों से बात की, सबका कहना है कि उन्होंने किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं। मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि वो रिपोर्ट लेकर आओ जिसे ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के सदस्यों ने मंजूरी दी हो।
बता दे कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया था, ऑक्सीजन को लेकर जिस तरह की राजनीति अरविंद केजरीवाल सरकार ने की थी उसका पर्दाफाश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऑक्सीजन ऑडिट पैनल स्थापित किया था। उस पैनल की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऑक्सीजन की जरूरत 4 गुना बढ़ाकर दिखाई गई थी।
संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस झूठ के कारण 12 ऐसे राज्य थे जो अपने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर प्रभावित हुए क्योंकि सभी जगहों से ऑक्सीजन काटकर दिल्ली भेजना पड़ा। अरविंद केजरीवाल कह रहे थे उनको बहुत ऑक्सीजन की आवश्यकता है। अरविंद केजरीवाल ने ये जघन्य अपराध किया है।

