वोटर आईडी को आधार से लिंक करने का काम शुरू- चुनाव आयोग ने कहा –

pnpandey
दिल्ली। भारत के निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटर आईडी को आधार नंबर से लिंक करने का काम शुरू हो गया है। वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करा दी गई है। सबसे पहले

महाराष्ट्र राज्य में एक अभियान चलाकर इसे पूरा किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एक व्यक्ति दो जगह पर वोट नहीं डाल पाएगा। दूसरा उसके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति फर्जी वोट नहीं डाल पाएगा। 

  • भारत सरकार द्वारा संचालित National Voter’s Service Portal (https://www.nvsp.in/) पोर्टल ओपन करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें। 
  • अपना विवरण जैसे राज्य, जिला, नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम आदि दर्ज करें। 
  • सर्च करने वाले विकल्प पर क्लिक करें। 
  • आपका EPIC विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आपको फीड आधार नंबर का विकल्प मिलेगा, क्लिक करें। 
  • एक पॉप-अप पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको आधार कार्ड का विवरण दर्ज करना है।
  • सबमिट करते ही आपको एक SMS प्राप्त होगा। जिससे पता चलेगा कि आप की प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं। 
  • कंप्यूटर की स्क्रीन पर भी एक मैसेज दिखाई देगा जो आपके आवेदन के बारे में बताएगा।
इसके लिए आपको स्थापित डेडिकेटेड कॉल सेंटर 1950 पर कॉल करना होगा, इस पर आपको सप्ताह के official working days में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच कॉल करनी होगी। लिंक करने के लिए अपनी वोटर आईडी और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। 
बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से भी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराया जा सकता है। बीएलओ कार्यालय या केंद्र में जाकर अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को आवेदन देना होगा। बीएलओ अधिकारी डेटा और रिकॉर्ड को सत्यापित करेंगे और फिर परिवर्तन करने की अनुमति देंगे।
Share This Article
Leave a Comment