राजस्थान सरकार अपने लिए खुद खड्डे खोद रही है
विजय पाण्डेय खबरे खटा खट
केंद्र सरकार ने लगभग 75 रु पेट्रोल पर बढ़ाकर ₹5 पेट्रोल के कम किए, लेकिन राजस्थान सरकार की तरफ से इसमें कोई राहत नहीं मिली। राज्य सरकार वैसे ही आंतरिक कलह से अपने आप को नहीं उभार पा रही है, राज्य सरकार ने बहुत ही जल्द जले पर नमक छिड़कने का काम किया और बिजली के तारों से जनता को एक बार झटका देते हुए दरों में बढ़ोतरी कर दी है। धन्यवाद है राज्य सरकार को, इन्हें पता है की अभी चुनाव में लगभग 2 साल बाकी है। लेकिन मैं एक बात कह देना चाहूंगा की जनता महंगाई की मार को नहीं भूलती चाहे 2 साल हो या 20 साल। इन लोगों ने जनता का इस तरीके से शोषण और दोहन किया है लगता है कि अगली बार जनता को तीसरा विकल्प चुनना पड़ेगा। फिर भी अगर कोई अंधभक्त या चमचे अपनी वफादारी दिखाएं तो भी यह दोनों सरकारें राजस्थान में अपना प्रभुत्व नहीं दिखा पाएंगे। ठीक है अभी दोनों की सरकार है बहुमत से चल रही है लेकिन आगे क्या होगा किसी को पता है?
विजय पाण्डेय

