भीषण ट्रेन हादसे से दहले लोग: 36 की मौत, 72 लोग घायल

pnpandey

भीषण ट्रेन हादसे से दहले लोग: 36 की मौत, 72 लोग घायल

खबरें खटा खट समाचार-पत्र 

ताइपे। ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते कम से कम 36 यात्रियों की मौत हो गई और 72 लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई।

इस फोटो का दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है कि मिलता-जुलता फोटो

ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है।

इस फोटो का दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है कि मिलता-जुलता फोटो

हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक ऊपर से गिरा जिससे आगे के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं।

एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह

(इस फोटो का दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है कि मिलता-जुलता फोटो है)
 

उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है। यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।

Share This Article
Leave a Comment