बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सबसे ज्यादा 70.35% मतदा

pnpandey

लखनऊ: पांचवें चरण की 61 सीटों पर 57.26 फीसदी मतदान; बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सबसे ज्यादा 70.35% मतदा 

लखनऊ, छिटपुट घटनाओं और ईवीएम में खराबी के बीच रविवार को पांचवें चरण का मतदान भी संपन्न हो गया। इस चरण में अब तक का सबसे कम 57.26 फीसदी मतदान हुआ। 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज की इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 39.56 फीसदी और सबसे अधिक बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट पर 70.35 फीसदी हुआ।

पांचवे चरण में अब तक सबसे कम मतदान हुआ। इस चरण में 54.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चरण में डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। इस चरण में कुछ स्थानों से छिटपुट घटना और ईवीएम में खराबी की खबरों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। पांचवे चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले की 61 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।

अयोध्या, मतदान की फाइनल फिगर। 61.27% हुआ मतदान। 2017 की तुलना में 0.39 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान। सबसे अधिक बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 63.44 प्रतिशत हुआ मतदान। 2017 में 60.89 प्रतिशत हुआ था मतदान।

मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद कुंडा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं चुनाव खत्म होते होते प्रयागराज के करेली में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि प्रयागराज पुलिस का कहना है कि इस घटना का चुनाव से कोई मतलब नहीं है।

पांचवे चरण में 549 शिकायतें आचार संहिता के उल्लंघन की आई। इसमें 293 शिकायतें सही पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 91 ईवीएम में खराबी आई जिसके बाद उसे बदलना पड़ा। इसके अलावा 475 वीवीपैट बदले गए।

इस चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, मोती सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा, रमापति शास्त्री, पूर्व मंत्रियों में अरविंद सिंह गोप, तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, फरीद महफूज किदवई, रघुराज प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्रा, कृष्णा पटेल, पल्लवी पटेल समेत डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों की किसमत का फैसला 10 मार्च को होगा।

गत दो विधानसभा चुनावों का वोटिंग %
जिला    2022    2017

अमेठी      55.86    56.59
अयोध्या    58.01    60.89
बहराइच    54.60    58.67
बाराबंकी    54.65    67.42
चित्रकूट     59.64    60.61
गोंडा         54.76    57.54
कौशांबी     57.01    56.95
प्रतापगढ़    52.65    55.84
प्रयागराज    53.07    54.13
रायबरेली    56.60    56.63
श्रावस्ती      57.24    63.19
सुल्तानपुर    54.99    57.48

Share This Article
Leave a Comment