बहन से था झगड़ा , बदला लेने के लिए भाई ने बच्चों सहित 8लोगो पर तेजाब फेंका

pnpandey

बहन से था झगड़ा , बदला लेने के लिए भाई ने बच्चों सहित ८ लोगो पर तेजाब फेंका

10मार्च 2023खबरे खटा खट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालू साह का अपनी बहन और उसके पति राम चंद्र साह से विवाद था. इसी को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर लालू साह ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया.

`

पटनाः Acid Attack:कटिहार से एसिड अटैक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक शख्स पारिवारिक विवाद में ऐसा आक्रोशित हुआ कि उसने अपने बहन बहनोई पर तेजाब फेंका ही, साथ ही बच्चों को भी नहीं बख्शा. इसे तेजाब हमले में बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए. पीड़ितों में चार बच्चे शामिल हैं. सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

8 लोग झुलस गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालू साह का अपनी बहन और उसके पति राम चंद्र साह से विवाद था. इसी को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर लालू साह ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया. आरोप है कि इस दौरान लालू साह झगड़ा देख रहे बच्चों को देखकर भी गुस्सा हो गया और बेकाबू होते हुए उसने बच्चों पर भी तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए हैं.

सभी खतरे से बाहर
रूबी देवी ने बताया कि स्थानीय लोग जल्द मदद को दौड़े. और बच्चों को जल्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है. वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी लालू साह फरार है. पीड़ित बच्चों का कहना है कि जब लालू साह ने तेजाब फेंका तब वो घर के बाहर खड़े हुए थे. वहीं इस मामले में एसएचओ प्रह्लाद कुमार यादव का कहना है कि एसिड अटैक की खबर मिलते ही हमने गांव में पुलिस बल भेजा, लेकिन वहां कोई नहीं था. उन्होंने कहा, पीड़ितों के बयान दर्ज करने के लिए हम एक बार फिर गांव जाएंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि यह घटना एक पारिवारिक विवाद था और इसलिए अब तक कोई भी पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं आया है. चार बच्चों सहित सभी आठ व्यक्ति सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से जलने की सूचना नहीं है.

Share This Article
Leave a Comment