*पांचवा स्थापना दिवस 29 एवं 30 अप्रैल को*
श्री दशा माता धाम के पांचवे पाटोत्सव के अवसर पर 29 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत, कल्लाजी संप्रदाय के महंत व सेवक, धार्मिक समितियों के सदस्य भाग लेंगे आयोजन की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर में मुख्य मंडलों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें निम्न निर्णय लिऐ गए।
श्री दशा माता धाम की गादीपति राजू बहन प्रजापत ने बताया कि पांचवे पाटोत्सव के अवसर पर 29 व 30 अप्रैल 2 दिन तक विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे जिसमें पांच कुंडीय महायज्ञ होगा देवी पूजा तथा आराधना होगी 29 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे घंटाघर रोड स्थित भैरव चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो कस्टम रोड अंबामाता, प्रगति नगर होती हुई दशा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में बग्गी, घोड़े, बैंड, ऊंट गाड़ी, भजन मंडली तथा बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे मंदिर पर दोनों दिन महाप्रसाद का आयोजन होगा रात्रि में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को पांच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी समापन अवसर पर सम्मान समारोह और विविध गतिविधियों होगा
प्रवक्ता रौनक पुरोहित ने बताया कि बैठक में मानस महिला मंडल राधा सखी महिला मंडल तथा विद्या भारती की महिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न मंडलों की महिला सदस्यों गायत्री शर्मा, राधा जोशी, भारती शर्मा, शशिबाला चौबीसा, प्रतिभा जैन, सपना व्यास, चंद्रिका नागदारा, मिलकियत दुनेजा, शारदा परमार, मिथिलेश कोशिक, गीता पंचाल, जशोदा भाटिया, कुसुम जोशी, सुश्री साधना देवड़ा, दीपिका भावसार, शीतल, भंडारी, भारती राठौड़, चंदा देवी पंचाल, भारती प्रजापात, हर्षा राठौड़ ने अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बात कही।
पुरुष कार्यकर्ताओं में नारायण प्रजापत, प्रवीण सिंह, कमलेश सोनी,राकेश सोनी, दिपेश सोनी, चन्नू सोनी, मुन्ना भाई जैन, नमन जैन,नानु भाई पंचाल, प्रवीण सिंह बापू,अजय पण्डित, गजानन्द पाठक, विष्णु कंसारा,अशोक पालीवाल,सचिन श्रीमाल, अजय पंचाल आदि उपस्थित रहें।

