तिरंगा यात्रा उम्मेदगढ़ी पहुँची कांग्रेस सेवादल ने किया संचलन

pnpandey
तिरंगा यात्रा उम्मेदगढ़ी पहुँची 
कांग्रेस सेवादल ने किया संचलन 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान के हर ज़िले में आज़ादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगाँठ के तहत 75 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकालने के लिखित आदेश जारी किए गए हैं जिसमें ज़िला कांग्रेस कमेटी के साथ समस्त अग्रिम संगठन जैसे कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एनएसयू आई महिला कांग्रेस एवं इंटक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिखित आदेश जारी हुए हैं। जिसके तहत मानगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस से आज बाँसवाड़ा ज़िले की उम्मेदगढ़ी ग्राम पंचायत तक तिरंगा यात्रा पहुँची जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अग्रिम संगठन कांग्रेस सेवादल मुख्य भूमिका में नज़र आया । 
तिरंगा यात्रा में राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड राजस्थान सरकार उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी जगदीश राज श्रीमाली ने बतौर प्रभारी यात्रा में चल रहे पदयात्रियों से मुलाक़ात कर थापडा पुल से उम्मेदगढ़ी तक पद यात्रा में भाग लिया। ईस दौरान ज़िले की ज़िला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, ज़िलाध्यक्ष चाँदमल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी 
कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार खान ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन भाई पाटीदार जी बागिदौरा सरपंच श्रीमती रुक्मणी आर्य जी कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अतीत गरासिया सेवादल ज़िलाध्यक्ष साजिद नायक पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस सेवादल के ज़िला महासचिव नाथुलाल बुनकर ज़िला परिषद सदस्य ललित पाटीदार पंचायत समिति सदस्य रणछोड़ पाटिदार उम्मेदगढ़ी सरपंच मोतीलाल ड़ामोर बाँसला सरपंच दिलीप पारगी सागडूँगरी से समाजसेवी प्रभूलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं सेवादल के क़रीब एक सौ कार्यकर्ता ध्वज रक्षक की भूमिका निभाते हुए बतौर पदयात्री मौजूद रहे। कल तिरंगा यात्रा उम्मेदगढ़ी से प्रातः 8 बजे रवाना होकर छिंच पहुँचेगी क्रमशः 15 अगस्त तक बाँसवाडा पहुँचेगी।
Share This Article
Leave a Comment