डीग में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिवाय चक भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

pnpandey


डीग, 2 जनवरी।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को डीग के दिदावली रोड स्थित हल्का अचलपुर में सिवाय चक भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई तहसीलदार जुगिता मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और जेसीबी मशीन की सहायता से की गई।
तहसीलदार मीणा ने बताया कि रिटायर्ड तहसीलदार निहाल सिंह द्वारा खसरा नंबर 225 की सिवाय चक गोचर भूमि पर अवैध तरीके से बाउंड्रीवाल निर्माण कराया गया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को हटाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
उन्होंने कहा कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग ने भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Share This Article
Leave a Comment