ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो बच्चों की मौत

pnpandey

शादी समारोह में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौटते समय एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बीच बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे दो बच्चों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मामला दूदू जिले का है। हादसा रविवार रात 8 बजे महत गांव के माधोपुरा रास्ते में हुआ। दूदू थाना अधिकारी इमरान मोहम्मद ने बताया कि रविवार शाम को माधोपुरा निवासी एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कार महत गांव में शादी समारोह में गया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव माधोपुरा वापस लौटते करीब एक किलोमीटर दूर पीर बाबा के स्थान के पास हादसा हो गया। कार को साइड देने के लिए ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारते ही गड्‌ढे में गिरने के बाद अनकंट्रोल होकर पलट गया। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करवाया। थाना अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सभी घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से दूदू हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां राहुल पुत्र गोपी बागरिया और सुमन पुत्री देशराज बागरिया निवासी माधोपुरा दांतरी की मौत हो गई को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए रामोतारपुत्र राजू बागरिया, सीता पत्नी रामू बागरिया, संतोष पुत्री नारायण बागरिया, फोरनता पुत्री देशराज बागरिया निवासी माधोपुरा दांतरी का उपचार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment