मसूदा, 13 जनवरी। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उपखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने की, जिसमें उपखंड स्तरीय समारोह की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह सम्राट पृथ्वीराज स्टेडियम, मसूदा में सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में मसूदा नगर पालिका क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की सहभागिता रहेगी।
बैठक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपखंड प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
Leave a Comment
Leave a Comment

