एशियन गेम्स-2026: अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत ने भारत के लिए किया डेब्यू, फाइनल से महज 0.22 सेकंड से चूकी भारतीय टीम

pnpandey

खबरें खटाखट | खेल डेस्क
ऐची-नागोया (जापान), 21 सितंबर। एशियन गेम्स-2026 में भारत के युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। प्रसिद्ध अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एशियन गेम्स में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया। उन्होंने पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और पहली बार एशियाई खेलों के मंच पर उतरकर नई पीढ़ी के भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा का परिचय दिया।
भारतीय टीम में वेदांत माधवन के साथ साजन प्रकाश, दक्षन शशिकुमार और अनीश सुनील शामिल थे। चारों खिलाड़ियों ने मिलकर हीट्स में बेहतरीन तालमेल दिखाया और 7 मिनट 24..32 सेकंड का समय निकाला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारत ने 13 टीमों में नौवां स्थान हासिल किया।
हालांकि भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने से महज 0.22 सेकंड से चूक गई। यह अंतर बेहद कम रहा, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय तैराकी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।
वेदांत माधवन का यह डेब्यू इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी की है और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर उतरना उनके खेल करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
भारतीय दल के इस प्रदर्शन ने यह संदेश दिया है कि देश के युवा खिलाड़ी एशिया के शीर्ष खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। भले ही इस स्पर्धा में पदक नहीं मिला, लेकिन टीम का प्रदर्शन भविष्य के लिए उम्मीद जगाने वाला रहा।

Share This Article
Leave a Comment