अवॉर्ड शो में छाया प्रियंका चोपड़ा का पिंक जैकेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में आयोजित हुए BAFTA अवॉर्ड्स 2021 में बतौर प्रिजेंटर उपस्थित थीं। अभिनय के अतिरिक्त अपने आउटफिट के लिए आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहने वालीं प्रियंका ने British Academy of Film and Television Awards में भी बहुत यूनिक आउटफिट लिया था जिसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।
उन्होंने डच फैशन डिजाइनर रोनाल्ड वैन डेर कैम्प की सिल्क मिकाडो जैकेट पहनी थी। फुल स्लीव्स वाली इस जैकेट में डीप नेकलाइन रखी गई थी जो कि बहुत जबरदस्त लग रही थी। जो चीज इसे और भी स्पेशल बना रही थी, वो थी हाथों से बनाई गई एक मोतियों से सजी खूबसूरत तितली। उन्होंने एक डीप ब्लैक स्कर्ट के साथ इस जैकेट को पहना था। जहां तक सैकेंड अपीयरेंस की बात है तो प्रियंका ने मैंडारिन कॉलर वाली हॉट पिंक जैकेट कार्यक्रम के रात वाले स्पेशल भाग के लिए पहनी थी। हालांकि इस कमाल की जैकेट के लिए आपको लगभग 3915 यूरो चुकाने होंगे। मतलब भारतीय मुद्रा के अनुसार आपको लगभग 3,52,075।03 रुपये खर्च करने होंगे। जहां तक प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात है तो वह शीघ्र ही Text For You में काम करती दिखाई देगी।

