अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Oct 3 2021 खबरे खटा खट

Contents
नई दिल्ली। बॉलीवुड पिछले कई महीनों से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। अब एक नाम बॉलीवुड के बड़े स्टार के बेटे का सामने आया है। एनसीबी ने बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूछताछ की है। आर्यन को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से एनसीबी पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने छह आयोजकों को समन भेजा है। एनसीबी ने भारी मात्रा में क्रूज से ड्रग्स बरामद किए हैं।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नमस्क्रे इवेंट कंपनी ने इस पार्टी को आयोजित किया था. अरब सागर में जहाज में होने वाली पार्टी. 2, 3 और 4 अक्टूबर को पार्टी होने वाली थी. बताया जा रहा है कि एससीबी चीफ समीर वानखेड़े खुद ग्रीन गेट पर पहुंचकर लोगों की तलाशी ली. तकरीबन 1500 लोग इस पार्टी में शामिल होने वाले थे।

