प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट पूर्व संवाद भी किया
जल संसाधन विभाग एवं डीग जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत सोमवार को डीग दौरे पर रहे। डीग पहुंचने पर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने गुलदस्ता भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर डीग–कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी तीसरा बजट प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जो सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा।
इस दौरान डीग के ग्राम दिदावली में प्रभारी मंत्री द्वारा रात्रि चौपाल के माध्यम से जनसुनवाई करने की जानकारी भी दी गई। वहीं डीग क्षेत्र के पहाड़ी में सामने आए पोषाहार घोटाले को लेकर प्रभारी मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा संयोजक एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौम्या खंडेलवाल, अध्यक्ष अन्नू सैनी, महामंत्री साक्षी सांखला एवं महाविद्यालय संयोजक प्रियंका सैनी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले के राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकाय खोलने की मांग रखी गई, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन
प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने डीग में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट पूर्व संवाद किया
Leave a Comment
Leave a Comment

