शंभुसिंह हत्याकांड के आरोपी के अवैध निर्माण पर भड़के ग्रामीण, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

pnpandey

शंभुसिंह हत्याकांड के आरोपी के अवैध निर्माण पर भड़के ग्रामीण, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

डग (झालावाड़)। गंगधार उपखंड क्षेत्र के साकरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि शंभुसिंह हत्याकांड के आरोपी फारूख खान द्वारा साकरिया में किए गए अवैध निर्माण को तुरंत गिराया जाए।

ग्रामीणों का आरोप है कि फारूख खान ने बिना किसी स्वीकृति और दस्तावेजों के मकान खड़ा कर लिया है, जो पूर्णतया अवैध है। उन्होंने कहा कि एक आपराधिक मामले में नामजद व्यक्ति खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है, और प्रशासन अब तक मौन है।

गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान यदि कोई कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने मांग की कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आमजन का सिस्टम पर भरोसा बना रहे।

Share This Article
Leave a Comment