संसद सदस्यता छोड़ी है, उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से लेकर प्रह्लाद पटेल, किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन राठौड़, राकेश सिंह, दीया कुमारी तक के नाम शामिल हैं।

pnpandey

जिन बड़े नामों ने अपनी संसद सदस्यता छोड़ी है, उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से लेकर प्रह्लाद पटेल, किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन राठौड़, राकेश सिंह, दीया कुमारी तक के नाम शामिल हैं। 

BJP Parliament Lok Sabha Rajya Sabha MPs who fought elections resign after their wins in Assembly Election new

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद भाजपा ने भले ही मुख्यमंत्री को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन इन राज्यों में चुनाव लड़ कर जीतने वाले पार्टी के 10 सांसदों ने अपनी-अपनी सांसदी छोड़ दी है। जिन बड़े नामों ने अपनी संसद सदस्यता छोड़ी है, उनमें नरेंद्र तोमर से लेकर राज्यवर्धन राठौड़ तक के नाम शामिल हैं। 

जिन सांसदों ने सांसद पद छोड़ा है, उनमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक शामलि हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई शामिल हैं। वहीं, राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने सांसद पद छोड़ा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और छत्तीसगढ़ में चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इन सांसदों के दल को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से मिलने पहुंचे। चुनाव जीतने वाले दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह इस दौरान नड्डा के साथ नहीं पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment